इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने पर पाकिस्तान ने जारी किया बयान
इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है, "दोनों पक्षों के बीच कई दौर की गहन बातचीत हुई।" उन्होंने आगे कहा, "उम्मीद है...दोनों पक्ष आगे भी बातचीत करेंगे और ऐसे नतीजे पर पहुंचेंगे जिससे इस पूरे क्षेत्र में शांति स्थापना हो। पाकिस्तान इस मामले में आगे भी मध्यस्थता करता रहेगा।"