इस्लाम में संगीत 'हराम' होने के बावजूद सऊदी अरब में होगी 9,000 म्यूज़िक टीचरों की नियुक्ति
इस्लाम में संगीत 'हराम' होने के बावजूद सऊदी अरब की सरकार ने हाल ही में किंडरगार्टन और प्राइमरी स्कूल के सिलेबस में म्यूज़िक एजुकेशन को शामिल करने की घोषणा की है। इसके तहत देशभर के स्कूलों में 9,000 से अधिक महिला म्यूज़िक टीचरों की नियुक्ति की जाएगी। हालांकि, इसका सऊदी अरब में व्यापक विरोध हो रहा है।