इस वक्त बहुत भावुक हूं: पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ऐक्ट्रेस कंगना रनौत
पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वालीं ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा, "इस वक्त बहुत भावुक हूं। मंडी की जनता को आभार व्यक्त करना चाहती हूं...कि उन्होंने बीजेपी को चुना।" कंगना ने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,000 से अधिक वोटों से हराया है।