इस वजह से थरूर का नाम रखा गया था शशि, कांग्रेस सांसद ने खुद किया खुलासा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बताया है कि उनका जन्म महाशिवरात्रि के दिन हुआ था और भगवान शिव के माथे पर अर्धचंद्र के कारण उनका नाम शशि रखा गया था। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, "केरल कैलेंडर के अनुसार मेरा 'नक्षत्रम जन्मदिन' आज है। यह हमेशा से मेरे परिवार के लिए बहुत खास दिन रहा है।"