इस वर्ष गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 5:34 से 8:46 मिनट तक जबकि दूसरा शाम 3:23 से 5:35 मिनट तक रहेगा। इंद्र देवता के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली से उठाया था और तभी से यह पर्व मनाया जाता है।