इस वर्ष यूपी में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 11.55% की आई कमी
यूपी पुलिस ने एक प्रेस नोट में बताया है कि इस वर्ष 1 जनवरी से शुरू किए गए 'ज़ीरो फैटैलिटी ड्राइव' के कारण सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 11.55% और कुल दुर्घटनाओं में 7.43% की कमी आई है। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 450 जानें बचाई गईं जबकि दुर्घटनाओं की कुल संख्या में 506 की कमी आई है।