इस वर्ष 8 दिसंबर तक भारत में मंकीपॉक्स के कुल 23 मामले हुए दर्ज: सरकार
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि इस साल 8 दिसंबर तक देश में मंकीपॉक्स के कुल 23 मामलों की पुष्टि हुई। पवार ने देश में कोविड-19 मामलों की वर्तमान स्थिति पर एक सवाल के जवाब में कहा, "8 दिसंबर 2022 तक देश में कोविड-19 के कुल 4,244 सक्रिय मामले सामने आए हैं।"