इस शादी को नहीं मानता, मेरी छवि खराब की गई: बिहार में पकड़ुआ विवाह कराए जाने पर शिक्षक
वैशाली (बिहार) के बीपीएससी पास शिक्षक गौतम ने पकड़ुआ विवाह कराए जाने पर कहा है, "मैं इस शादी को नहीं मानता हूं। मेरी मर्ज़ी के खिलाफ बंदूक की नोक पर शादी हुई है।" उन्होंने कहा, "मेरी छवि खराब की गई और मुझे मारने की धमकी दी जा रही है।" बकौल गौतम, लड़की और उसके भाई इस शादी से नाखुश हैं।