इस सीज़न में 2000-3000 रन मारूंगा, IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी में दिखा आत्मविश्वास
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के लिए अपना लक्ष्य बताया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि इस आईपीएल सीज़न में वह 2000-3000 रन मारेंगे। इससे पहले उन्होंने कमेंटेटर हर्षा भोगले के सवाल पर कहा था कि वह क्रिस गेल द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत रन (175*) जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।