इस साल अब तक 4.71 लाख+ लोगों ने किए अमरनाथ गुफा में दर्शन, टूटा 2023 का रिकॉर्ड
अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ गुफा में इस साल अब तक (32 दिनों में) 4.71 लाख से ज़्यादा लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल पूरी यात्रा के दौरान 4.45 लाख लोगों ने दर्शन किया था। जम्मू से बुधवार को 1,654 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ।