इस साल आईपीओ नहीं लाएगी रिलायंस जियोः रिपोर्ट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने इस साल अपना आईपीओ लॉन्च करने की योजना टाल दी है। बकौल रिपोर्ट, पब्लिक इश्यू लाने से पहले कंपनी अपने वित्तीय प्रदर्शन को और मज़बूत करना चाहती है। इस रिपोर्ट के बाद जियो की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) के शेयर बुधवार को 2% तक गिर गए।

Load More