इस साल गूगल पर भारतीयों ने सबसे ज़्यादा क्या-क्या सर्च किया?

गूगल ने बताया है कि 2024 में भारतीयों ने उसके प्लैटफॉर्म पर 'इंडियन प्रीमियर लीग' को सबसे ज़्यादा सर्च किया। इस सूची में इसके बाद टी20 विश्व कप, भारतीय जनता पार्टी, चुनाव परिणाम 2024, ओलंपिक्स 2024, भीषण गर्मी, रतन टाटा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग का स्थान रहा।

Load More