इस साल दिवाली के बाद क्यों दिल्ली में अपेक्षाकृत साफ रही हवा?
दिल्ली में दिवाली के एक दिन बाद प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत कम रहा और शुक्रवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 360 रहा। सेंटर फॉर साइंस ऐंड एनवायरनमेंट में रिसर्च व एडवोकेसी की अनुमिता रॉय चौधरी ने कहा, "दिवाली अक्टूबर में थी..और तब तक मौसम ठंडा नहीं हुआ था...हवा की गति भी प्रदूषण को कम करने में मददगार रही।"