इस साल नहीं रिलीज़ होगी 'सितारे ज़मीन पर', नहीं हुआ है पोस्ट प्रोडक्शन का काम: खबर
'पीपींगमून' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' इस साल रिलीज़ नहीं होगी। बकौल रिपोर्ट, फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा नहीं होने के कारण रिलीज़ कम-से-कम 3 महीने के लिए टल सकती है। गौरतलब है कि यह फिल्म पहले इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होने वाली थी।