इस साल पहली बार लगातार 4 दिन तेज़ी के साथ बंद हुआ बाज़ार, सेंसेक्स ने लगाई 500 अंकों की छलांग
शेयर बाज़ार सोमवार को इस साल पहली बार लगातार 4 दिनों की तेज़ी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 509 अंक चढ़कर 74,616 पर, जबकि निफ्टी 155 अंक चढ़कर 23,123 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स में सूचीबद्ध 19 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं। वहीं, आज की तेज़ी से निवेशकों को करीब ₹2.5 लाख करोड़ का फायदा हुआ।