इस साल हज के दौरान मक्का में बहुत लोगों को बेहोश होकर ज़मीन पर गिरते देखा: यात्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीषण गर्मी के बीच सऊदी अरब के मक्का में इस साल सैकड़ों हज यात्रियों की मौत हो गई। एक भारतीय यात्री ने बताया कि उन्होंने इस साल हज के दौरान बहुत लोगों को बेहोश होकर ज़मीन पर गिरते देखा है। इससे पहले भारत ने मक्का में अबतक 98 भारतीय हज यात्रियों की मौत की पुष्टि की थी।