इस साल अब तक 87 लाख तीर्थयात्रियों ने की वैष्णो देवी की यात्रा, 9 वर्षों में सर्वाधिक

कटरा (जम्मू-कश्मीर) स्थित माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया है कि इस साल अब तक लगभग 87 लाख तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी की यात्रा की जो पिछले 9-वर्षों में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन औसतन लगभग 13,000 तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है, 2013 में 93.24 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा की थी।

Load More