इस साल एक जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 17 अप्रैल से होगा रजिस्ट्रेशन
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी। बकौल सिन्हा, यह यात्रा पहलगाम ट्रैक और बालटाल दोनों मार्गों से एकसाथ शुरू होगी।