इस साल एक भी विधानसभा चुनाव नहीं हारना है: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नड्डा
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 2-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस साल 9 राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए सभी से तैयार रहने को कहा है। रविशंकर ने बताया, "उन्होंने (नड्डा) कहा '2023 हमारे लिए बहुत ज़रूरी है, हमें एक भी विधानसभा चुनाव हारना नहीं है।"