इस साल किन-किन उद्योगपतियों को पद्म पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित?

सरकार ने 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व-संध्या पर टीवीएस मोटर के सीएमडी वेणु श्रीनिवासन और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण देने की घोषणा की है। वहीं, टैली सॉल्यूशंस के एमडी भारत गोयनका को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इस साल 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे।

Load More