इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 1,074 छात्रों ने पास की एनईईटी परीक्षा, सीएम ने दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 1,074 छात्रों ने एनईईटी की परीक्षा पास की है। यह संख्या 2020 में 569 छात्रों के मुकाबले लगभग दोगुनी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने छात्रों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "कुछ साल पहले इसकी (ऐसे परिणाम) कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।"

Load More