इस साल दिल्ली में डेंगू के केस बढ़े पर 7-10 दिनों में स्थिति होगी नियंत्रित: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस बार डेंगू के मामले बढ़े हैं...हम इसपर नज़र रख रहे हैं और हर ज़रूरी काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मौसम बदल रहा है...मुझे उम्मीद है अगले 7-10 दिनों में डेंगू के मामले नियंत्रित हो जाएंगे।" बतौर रिपोर्ट, दिल्ली में 1 से 6 नवंबर के बीच डेंगू के 1,171 मामले दर्ज हुए।