इस साल दिसंबर में 3000 'अग्निवीर वायु' को एयरफोर्स में किया जाएगा शामिल: वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख वी.आर. चौधरी ने कहा है कि अग्निपथ योजना के तहत 'एयर वॉरियर' की भर्तियों को सुव्यवस्थित कर दिया गया है और दिसंबर-2022 में 3,000 'अग्निवीर वायु' को भारतीय एयरफोर्स में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला अग्निवीरों की भर्ती की योजना 2023 के लिए बनाई है। अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना को 7.5 लाख आवेदन मिले थे।