इस साल फुल टाइम कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाएगी माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने बुधवार को एक इंटरनल ईमेल में कहा कि कंपनी इस साल फुल टाइम कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ाएगी। नडेला ने कहा, "इस साल विभिन्न अनुभागों में कंपनी की आर्थिक स्थिति बहुत अलग है।" उन्होंने कहा, "हालांकि, घंटे के आधार पर काम करने वालों और कुछ अन्य भूमिकाओं पर मौजूद कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाएगा।"

Load More