इस साल मार्च में हुई अत्यधिक बारिश की क्या रही वजह?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि मार्च में देश के ज़्यादातर हिस्सों में अत्यधिक बारिश हुई। आईएमडी ने कहा, "इस साल बंगाल की खाड़ी में एक ऐंटीसाइक्लोन के कारण नमी काफी अधिक रही जिससे अत्यधिक बारिश हुई।" वहीं, मार्च में सात पश्चिमी विक्षोभों ने भी उत्तर और मध्य भारत को प्रभावित किया।