इस साल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा रही भारतीय रुपया: रॉयटर्स
रॉयटर्स के मुताबिक, भारतीय रुपया इस साल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा रही। बकौल रॉयटर्स, इस साल भारतीय रुपए में 11.3% की गिरावट आई जो 2013 के बाद इसकी सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट है। वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसे की तेज़ी के साथ 82.72 पर बंद हुआ।