इस साल स्मोकिंग छोड़नी है, आसान नहीं है लेकिन कोशिश कर रहा हूं: अर्जुन बिजलानी
रिऐलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विजेता व टीवी ऐक्टर अर्जुन बिजलानी ने कहा है कि साल 2023 में उन्होंने स्मोकिंग छोड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, "यह आसान नहीं है लेकिन मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं। मुझे स्मोक किए हुए करीब हफ्ता होने को है।" बकौल अर्जुन, वह अपने बेटे के लिए स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं।