इस साल ₹5 लाख करोड़ से अधिक बढ़ी एनवीडिया के सीईओ की संपत्ति
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया का बाज़ार पूंजीकरण $3 ट्रिलियन पर पहुंचने के बाद कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस इंडेक्स के मुताबिक, हुआंग की संपत्ति इस साल $62.1 बिलियन (₹5.18 लाख करोड़) बढ़कर $106 बिलियन हो गई है। एनवीडिया में हुआंग की 3.5% हिस्सेदारी है।