इस हफ्ते सोने व चांदी के दामों में तेज़ी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन ऐंड ज्वेलर्स असोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट के अनुसार, पिछले शनिवार को सोने के दाम ₹71,424/10 ग्राम थे जो आज (31 अगस्त) ₹71,958/10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी की कीमत पिछले शनिवार को ₹84,615/किलोग्राम थीं जो आज ₹85,019/किलोग्राम पर पहुंच गई है।