इस हफ्ते कौन सी कंपनियां डिविडेंड की घोषणा कर सकती हैं?
इस हफ्ते कम-से-कम 20 कंपनियों की बोर्ड बैठकें होने वाली हैं जिनमें वे डिविडेंड देने पर विचार करेंगी। कॉनकोर, मोइल और केवल किरण क्लोथिंग 2 नवंबर जबकि ताल टेक, बीएमडब्ल्यू वेंचर्स और मोबावेन्यू एआई टेक 3 नवंबर को डिविडेंड की घोषणा कर सकती हैं। डाबर इंडिया/अरबिंदो फार्मा/इमामी इस हफ्ते के आखिर में डिविडेंड का एलान कर सकती हैं।