इस हफ्ते भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 का पूंजीकरण ₹2.89 लाख करोड़ बढ़ा
भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 के बाज़ार पूंजीकरण में इस हफ्ते करीब ₹2.89 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई। इनमें सर्वाधिक रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बाज़ार पूंजीकरण में ₹1.52 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईटीसी के बाज़ार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।