इस हार की ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं: चुनावी रुझानों में बीजेपी की हार पर कर्नाटक सीएम
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी की हार पर कहा है, "इस हार की ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं।" उन्होंने कहा, "इस हार के कई कारण रहे। हम सभी कारणों का पता लगाकर पार्टी की मज़बूती के लिए काम करेंगे।" गौरतलब है, कर्नाटक में कांग्रेस अब तक 107 सीटें जीत चुकी है।