इसका उद्योग पर पॉज़िटिव असर होगा: GST दरें कम होने पर डिक्सन के चेयरमैन सुनील वचानी
डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के चेयरमैन सुनील वचानी ने जीएसटी दरों में कमी को लेकर गुरुवार को कहा, "मुझे लगता है कि यह सुधार अभूतपूर्व है और इसका उद्योग पर बहुत बड़ा पॉज़िटिव असर होगा।" उन्होंने कहा, "ऐसा होने पर भारत न केवल घरेलू बाज़ार के लिए बल्कि वैश्विक बाज़ारों के लिए भी विनिर्माण का एक आधार बनकर उभरेगा।"