इसका जवाब सिर्फ सेलेक्टर्स दे सकते हैं: टीम में वापसी से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर भुवनेश्वर
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम में वापसी से जुड़े सवाल पर कहा है, "इसका जवाब सिर्फ सेलेक्टर्स ही दे सकते हैं।" भुवनेश्वर ने कहा, "अगर कोई लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहा है तो उसे बिल्कुल नजरअंदाज़ नहीं किया जा सकता। अगर आपका टीम में सेलेक्शन नहीं हो रहा है तो भी अपना शत-प्रतिशत देने पर फोकस करें।"