इसका जवाब सब जानते हैं: 'किससे शादी करना चाहती हैं' सवाल पर रश्मिका मंदणा
ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा ने एक कार्यक्रम में 'क्या वह जिस शख्स से शादी करना चाहती हैं वह फिल्म इंडस्ट्री से है?' पूछे जाने पर कहा है, "इसका जवाब सब जानते हैं।" पिछले कुछ सालों से ऐक्टर विजय देवरकोंडा व रश्मिका की डेटिंग की खबरें चल रही हैं। दोनों हाल ही में रेस्टोरेंट में साथ में लंच करते नज़र आए थे।