इसका खंडन करता हूं: एनडीए सरकार में 2-3 कैबिनेट पदों की मांग की खबरों पर चिराग
केंद्र में फिर से एनडीए की सरकार बनने के बीच एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए सरकार में 2-3 कैबिनेट मंत्रियों के पदों की मांग वाली खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "कोई मांग नहीं है और मांग हो भी नहीं सकती है क्योंकि हमारा लक्ष्य (निवर्तमान) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाना था।"