इसमें हैरान होने वाली क्या बात है?: सोनिया गांधी की आत्मकथा में पिता से जुड़े दावे पर शर्मिष्ठा
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोनिया गांधी की आत्मकथा में पिता की 'प्रधानमंत्री बनने की इच्छा' वाले दावे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इसमें हैरान होने वाली क्या बात है?" शर्मिष्ठा ने कहा, "क्या महत्वाकांक्षी होना क्राइम है? खासकर तब, जब उस महत्वाकांक्षा के पीछे राजनीति-शासन का लंबा अनुभव, कड़ी मेहनत और मेधावी दिमाग हो?"