इसमें कौनसी बड़ी बात है: एक रिऐलिटी शो में बोटॉक्स ट्रीटमेंट लेने पर नीलम कोठारी
अभिनेत्री नीलम कोठारी ने एक रिऐलिटी शो 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में बोटॉक्स ट्रीटमेंट लेने के दौरान फिल्माए जाने पर कहा है, "मुझे लगता है...लोग बोटॉक्स और ऐसी प्रक्रियाओं को बड़ी बात बना देते हैं।" बकौल ऐक्ट्रेस, "कभी-न-कभी आपकी उम्र बढ़ेगी...आप खुद को अच्छा महसूस कराने, अच्छा दिखने के लिए कुछ करेंगे...मैं सोचती हूं कि ऐसा क्यों नहीं करें।"