इसमें गलत क्या है?: 'बिलकिस केस के दोषियों को पहनाई गई मालाएं' टिप्पणी पर एससी में एएसजी
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को बिलकिस बानो गैंगरेप केस में दोषियों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की वकील ने कहा, "दोषियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।" इस पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने कहा, "जेल से बाहर आने वाले परिवार के किसी सदस्य को माला पहनाने में क्या गलत है?"