इसमें लव ट्राइएंगल था: गैंगरेप के केस में 3 आरोपियों को बरी करते हुए मुंबई की अदालत
मुंबई की अदालत ने गैंगरेप के 3 आरोपियों को बरी कर कहा है कि इसमें 'लव ट्राइएंगल' था। लड़की का आरोप था कि उसके रेप का वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर 2016-17 तक कई बार उसका रेप किया गया। आरोपियों के वकीलों के मुताबिक, लड़की किसी और से शादी करना चाहती थी और बाधा रोकने के लिए एफआईआर कराई।