इसरो जल्द ही 6,500 किलो वज़नी अमेरिका निर्मित कम्युनिकेशन सैटेलाइट करेगा लॉन्च
इसरो प्रमुख वी नारायणन ने बताया है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अगले कुछ महीनों में 6,500 किलोग्राम वज़नी अमेरिका निर्मित कम्युनिकेशन सैटेलाइट का प्रक्षेपण करेगी। यह लॉन्च भारतीय प्रक्षेपक से किया जाएगा। गौरतलब है, बीते 30 जुलाई को इसरो ने नासा के साथ मिलकर निसार मिशन का सफल प्रक्षेपण किया था जिसे दुनिया का सबसे महंगा सैटेलाइट बताया गया है।