इसरो ने अंतरिक्ष में दो सैटेलाइट को जोड़कर रचा इतिहास, बना ऐसा करने वाला चौथा देश

इसरो ने अंतरिक्ष में 2 SpaDeX सैटेलाइट्स SDX01 (चेज़र) और SDX02 (टार्गेट) की डॉकिंग (उपग्रहों को जोड़ना) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर दी है। इसके साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने ही अंतरिक्ष में डॉकिंग प्रक्रिया पूरी की है। गौरतलब है, SpaDeX मिशन 30 दिसंबर को लॉन्च हुआ था।

Load More