इसरो ने अप्रेंटिस ट्रेनी के 585 पदों पर निकाली भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू के ज़रिए होगा चयन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर ने अप्रेंटिस ट्रेनी के 585 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 273 पद और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 312 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू के ज़रिए उम्मीदवारों का चयन होगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।