इसरो और चंद्रयान-3 के फर्ज़ी इंस्टाग्राम अकाउंट्स को लेकर केंद्र सरकार ने लोगों को किया आगाह
इसरो और चंद्रयान-3 मिशन के फर्ज़ी इंस्टाग्राम अकाउंट्स को लेकर केंद्र सरकार ने लोगों को आगाह किया है। केंद्र सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया, "इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट्स इसरो के आधिकारिक अकाउंट होने का दावा कर रहे हैं, ये अकाउंट इसरो से नहीं जुड़े हैं...इसरो का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट 'isro(.)dos' है, आधिकारिक जानकारी के लिए 'https://isro.gov.in' पर जाएं।"