इसरो के वैज्ञानिकों से मिले कर्नाटक के सीएम, संस्था के प्रमुख सोमनाथ को किया सम्मानित

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसरो के पीन्या (बेंगलुरु) सेंटर पहुंचकर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ, मिशन से जुड़े सदस्यों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उन्‍हें बधाई दी। सिद्धारमैया ने सोमनाथ को सम्‍मानित करते हुए उन्‍हें गुलदस्ता दिया, शॉल ओढ़ाई, सिर पर पगड़ी पहनाई और एक स्‍मृति चिह्न भेंट किया।

Load More