इसरो के सैटेलाइट सेंटर ने मुझे नौकरी नहीं दी थी, दफा होने को कहा था: इसरो के पूर्व प्रमुख
इसरो के पूर्व चेयरमैन के सिवन ने कहा है, "बीई के बाद मैंने सोचा था कि नौकरी करूंगा लेकिन नौकरी पाना आसान नहीं था।" उन्होंने कहा, "मास्टर डिग्री के बाद मैं इसरो के सैटेलाइट सेंटर गया...उन्होंने मुझे दफा हो जाने को कहा था।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे सैटेलाइट सेंटर में नौकरी नहीं मिली...जिसके बाद मैंने रॉकेट सेंटर में नौकरी की।"