इसरो ने 2024 की शानदार शुरुआत की: एक्स-रे पोलारीमीटर सैटेलाइट लॉन्च होने पर जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो द्वारा श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से सफलतापूर्वक एक्स-रे पोलारीमीटर सैटेलाइट (एक्सपोसैट) लॉन्च किए जाने पर 'X' पर लिखा है, "इसरो ने 2024 की शानदार शुरुआत की है।" उन्होंने लिखा, "ऐसे समय में अंतरिक्ष विभाग से जुड़ा होना जब इसरो लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, यह मेरे लिए गर्व की बात है।"