इसरो ने 'अनोखा प्रयोग' कर चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल की पृथ्वी की कक्षा में कराई वापसी
इसरो ने कहा है कि उसने 'एक और अनोखा प्रयोग' कर चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) की चंद्रमा के आसपास की कक्षा से पृथ्वी की कक्षा में वापसी कराई है। इसरो ने प्रोपल्शन मॉड्यूल के मनूवर की तस्वीरें X पर शेयर की हैं। गौरतलब है कि चंद्रयान-3 अगस्त 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड हुआ था।