इसरो ने अपने सूर्य मिशन के लॉन्च की तस्वीरें जारी कीं
इसरो ने अपने सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' के प्रक्षेपण की पहली तस्वीरें जारी की हैं। इसरो ने तस्वीरों के साथ 'X' पर लिखा, "आदित्य-एल1 ने बिजली उत्पन्न करना शुरू कर दिया है।" इसरो ने कहा, "अब यान को अगली कक्षा में भेजने के लिए 3 सितंबर 2023 को भारतीय समयानुसार (सुबह) लगभग 11:45 बजे पहली अर्थ-बाउंड फायरिंग की जाएगी।"