इसरो ने गगनयान मिशन के लिए तैयार एचएस 200 रॉकेट बूस्टर का किया सफल परीक्षण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से गगनयान मिशन के लिए ह्यूमन रेटेड सॉलिड रॉकेट बूस्टर (एचएस 200) का सफल परीक्षण किया। इसरो ने बताया कि इस रॉकेट बूस्टर के सफल परीक्षण के साथ ही गगनयान मिशन के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं।